RAS BHARTI 2021 SELECTION PROCESS, EXAM PATTERN AND SYLLABUS
राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा RAS भर्ती की परीक्षाओ का आयोजन कर चयन किया जाता है जहाँ हर युवा यह चाहता है कि उसका चयन सिविल सेवा में हो।
आइए जानते है कि RAS 2021 की चयन प्रक्रिया क्या है, पैटर्न क्या है और विषयवार सेलेब्स क्या है कि जानकारी आपको यहां दी जा रही है।
RAS के पदों पर चयन कैसे किया जाता है?
RAS के पदों पर चयन प्री परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है जिसका विस्तृत विवरण निम्नानुसार है।
1.RAS प्री परीक्षा:-
RAS के पदों हेतु प्री परीक्षा 200 अंको कक होती है जिसके लिए 3 घण्टे का समय निर्धारित है जहाँ उक्त पेपर में विभिन्न करीब 12 विषयों के प्रश्न शामिल होते है।
RAS प्री परीक्षा के परीक्षा पैटर्न एवं सेलेब्स को हिंदी एवं अंग्रेजी में डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
प्री परीक्षा एक तरीके से स्क्रीनिंग टेस्ट होती है जहाँ अभ्यर्थियो की मुख्य परीक्षा हेतु छंटनी की जाती है।
2.RAS मुख्य परीक्षा:-
RAS के पदों पर चयन का मुख्य योगदान मुख्य परीक्षा का होता है जिसमे 200-200 अंको के कुल 4 पेपर शामिल होते है।
RAS के मुख्य परीक्षा के 4 पेपर का विषयवार प्रश्नों की संख्या एवं अंको का पैटर्न डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
2.A.:-RAS मुख्य परीक्षा प्रथम पेपर:-
RAS मुख्य परीक्षा का प्रथम पेपर सामान्य अध्ययन का होता है जिसमें राजस्थान का इतिहास,भारत का इतिहास एवं संस्कृति, आधुनिक विश्व का इतिहास,भारतीय अर्थव्यवस्था, वैश्विक अर्थव्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, समाज शास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन एवं अंकेक्षण विषय शामिल होते है।
RAS भर्ती के मुख्य परीक्षा के प्रथम का विषयवार एवं टॉपिक अनुसार सेलेब्स डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
2.B. RAS मुख्य परीक्षा का दूसरा पेपर:-
RAS मुख्य परीक्षा का दूसरा पेपर भी सामान्य अध्ययन का होता है जिसमें प्रशासकीय नीतिशास्त्र,सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी,पृथ्वी विज्ञान जिसमे भारत, विश्व एवं राजस्थान का भूगोल जैसे विषय शामिल है।
RAS भर्ती के मुख्य परीक्षा के दूसरे पेपर का विषयवार एवं टॉपिक अनुसार सेलेब्स डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
2.C. RAS मुख्य परीक्षा का तीसरा पेपर:-
RAS मुख्य परीक्षा का तीसरा पेपर भी सामान्य अध्ययन का होता है जिसमें भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, विश्व राजनीति एवं समसामयिक मामले,लोक प्रशाशन एवं प्रबंधन की अवधारणाएं, मुद्दे एवं गत्यात्मकता,खेल एवं योग, व्यवहार एवं विधि विषय के प्रश्न शामिल है।
RAS भर्ती के मुख्य परीक्षा के तीसरे पेपर का विषयवार एवं टॉपिक अनुसार सेलेब्स डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
2.D- RAS मुख्य परीक्षा का 4TH पेपर:-
RAS मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए 4TH पेपर का बहुत बड़ा योगदान रहता है जहाँ इसमें हिंदी और ENGLISH विषय शामिल होते है लेकिन हिंदी का अंकभार ENGLISH से अधिक होता है।
RAS भर्ती के मुख्य परीक्षा के हिंदी एवं ENGLISH के विषयवार एवं टॉपिक अनुसार सेलेब्स डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
RAS के पदों पर अंतिम चयन हेतु साक्षात्कार का भी अहम योगदान है जहाँ से व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं वाक कौशल सहित अन्य तौर तरीकों कोई माध्यम से अंक दिए जाते है जिसने मुख्य परीक्षा के अंक जुड़कर अंतिम परिणाम जारी किया जाता है।
यदि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आए तो कृपया नीचे दिख रहे शेयर बटन से शेयर अवश्य करे।
?सभी प्रकार की सूचनाओं की अपडेट के हमारे Whatsapp group से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाकर जुड़े:- clickhere
?सभी प्रकार की सूचनाओं की अपडेट के हमारे Telegram group से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाकर जुड़े:- clickhere