राजस्थान सरकार ने कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 14 अप्रैल 2011 के द्वारा राज्य के समस्त राजपत्रित अधिकारियों का दिनांक 1 जनवरी 2011 में उसके पश्चात भर्ती वर्षों का अचल संपत्ति विवरण सार्वजनिक किए जाने के बारे में तथा तदनुसार विजिलेंस क्लीयरेंस पर पदोन्नति एवं वार्षिक वेतन वृद्धि में अचल संपत्ति विवरण को अनिवार्य किए जाने के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में अब राज्य सरकार द्वारा समस्त विभागों के समस्त कर्मचारियों की अचल संपत्ति का विवरण 1 जनवरी 2021 एवं इसके पश्चात वर्षों वर्षों की अचल संपत्ति का विवरण ऑनलाइन किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए कार्मिक विभाग ने परिपत्र जारी कर दिया है।
कार्मिक विभाग के परिपत्र को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
इस परिपत्र के माध्यम से सभी राजकीय कर्मचारियों द्वारा वर्ष 2020 के लिए अपनी अचल संपत्ति विवरण 1 जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक आवश्यक रूप से भरे जाने का प्रावधान किया गया है जिसके तहत राज्य में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की अचल संपत्ति विवरण ऑनलाइन किया जाएगा।
कार्मिक विभाग द्वारा अचल सम्पति विवरण को ऑनलाइन करने के दिशा निर्देश को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
अचल सम्पति विवरण ऑनलाइन कैसे करे?
1. सबसे पहले SSO पर अपनी ID लॉगिन करे।
2. G2G में राज काज का लिंक चुनें।
3.यदि आप राजकाज पर FIRST TIME USER है तो निम्नलिखित दिशा निर्देशों की पालना करे।
3.A. SSO ID ENTER करके FETCH डिटेल्स बटन पर क्लिक करे तथा अपना पर्सनल प्रोफाइल डेटा, अपॉइंटिंग डेटा, पोस्टेड डिपार्टमेंट, सर्विस टाइप,केडर,पद, पे स्केल का विवरण भरे।
राज काज का प्रथम बार उपयोग कर रहे सरकारी कर्मचारी इस लिंक पर जाकर कार्मिक विभाग की PDF के अनुसार दिए गए चरणों को डाउनलोड करके अवश्य देख लेवे।
4. अब अचल सम्पति प्रक्रिया के तहत IPR विकल्प का चयन करें।
5.अपना डेटा जांच ले यदि सही हो तो आगे बढ़े
6.सम्पति होने की दशा में आप यदि यह प्रथम बार भर रहे है तो YES अन्यथा NO पर क्लिक करे।
7.अपनी व परिवार की अचल सम्पति को दर्ज करके सेव करें।
8.अंत मे अपने आधार नम्बर डालकर वेरिफ़ीड करके PDF के रूप में कॉपी को सेव कर लेवे।
यदि आपने पूर्व में राजकाज का उपयोग किया है तो वे कर्मचारी अचल सम्पति के विवरण को भरने के ग्राफिक दिशं निर्देश डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
नोट:- यदि आपकी अचल सम्पति नही है तो आप IPR के चयन के बाद NO प्रोपर्टी रिटर्न पर क्लिक करके सबमिट कर देवे तथा OTP से वेरिफिकेशन करके PDF सेव कर लेवे।
?सभी प्रकार की सूचनाओं की अपडेट के हमारे Whatsapp group से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाकर जुड़े:- clickhere
?सभी प्रकार की सूचनाओं की अपडेट के हमारे Telegram group से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाकर जुड़े:- clickhere