जयपुर
राजस्थान विधानसभा में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं के लिए कही महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।
रोजगार के तहत नई भर्तियों, बेरोजगारी भते, फ्री यात्रा, प्रशिक्षण सहित अनेको घोषणाएं की गयी।
बजट 2021 के भाषण की full pdf को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
राजस्थान के युवाओ से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं:-
1. राजस्थान में आगामी 2 वर्षो में 50 हजार नई भर्तियां होंगी जिसमे सर्वाधिक पदों की संख्या शिक्षा विभाग में है जहाँ 19 हजार पदों पर भर्ती होंगी।
विभागवार पदों की संख्या को देखने के लिए इस लिंक पर जाए।
2. राजस्थान में युवा सम्बल योजना के तहत मिलने वाले बेरोजगारी भते में 1000 रुपये की बढ़ोतरी होंगी तथा युवाओ को रोजगार के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राजस्थान युवा सम्बल योजना से जुड़े CM गहलोत के भाषण को सुनने के लिए इस लिंक पर जाए।
3. राजस्थान सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं आम जन की समस्यों को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से 2500 राजीव गांधी युवा मित्रो एवं 50 हजार वोलियेन्टर की भर्ती होंगी।
राजीव गांधी युवा मित्र भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए इस लिंक पर जाए।
4. पटवारी, ग्रामसेवक, एलडीसी एवं इसके समकक्ष पदों पर भर्ती अब एक ही परीक्षा यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के माध्यम से होंगा तथा इस प्रणाली से एकीकृत परीक्षा प्रणाली का सपना साकार होंगा
देखे वीडियो।
5. राजस्थान के युवाओ को परीक्षा के दिन राजस्थान रोडवेज में मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई है।