Jaipur
राजस्थान के सभी सरकारी कार्यालयों में कलेंडर वर्ष 2021 के दौरान रहने वाले सार्वजनिक अवकाशों की लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेंडर वर्ष 2021 ई. शक संवत 1942-1943 के दौरान राजस्थान सरकार द्वारा सम्पूर्ण राज्य में रहने वाले अवकाशों की अवकाश के नाम तथा दिनांक वे अनुसार लिस्ट जारी की है।
वर्ष 2021 में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 30 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे तथा 22 अवकाशों को ऐच्छिक अवकाश के रूप में घोषित किया है।
सामान्य प्रसाशन विभाग द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाशों की सूची को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
कैलेंडर में ये घोषित किए अवकाश
गुरु गोविन्द सिंह जयंती 20 जनवरी बुधवार, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी मंगलवार, महाशिवरात्रि 11 मार्च गुरुवार, होलिका दहन 28 मार्च रविवार, धुलेण्डी 29 मार्च सोमवार, गुड़ फ्राइडे 2 अप्रेल शुक्रवार, चेटीचंड 13 अप्रेल मंगलवार, रामनवमी 21 अप्रेल बुधवार, अंबेडकर जयंती 14 अप्रेल बुधवार, महावीर जयंती 25 अप्रेल रविवार, परशुराम जयंती 14 मई शुक्रवार, इदुलफितर (चांद से) 14 मई शुक्रवार,
महाराणा प्रताप जयंती 13 जून रविवार, इदुल जुहा 21 जुलाई बुधवार , विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त सोमवार, रक्षाबंधन 22 अगस्त रविवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त रविवार, जन्माष्टमी 30 अगस्त सोमवार, रामदेव जयंती 16 सितम्बर गुरुवार, मोहर्रम (चांद से) 19 अगस्त गुरुवार, नवरात्र स्थापना 7 अक्टूम्बर गुरुवार, गांधी जयंती 2 अक्टूबर शनिवार, दुगार्ïष्टमी 13 अक्टूबर बुधवार, विजयदशमी 15 अक्टूबर शुक्रवार, बारावफात 19 अक्टूबर मंगलवार, दिवाली 4 नवम्बर गुरुवार, गोवर्धन पूजा 5 नवम्बर शुक्रवार, भैया दूज 6 नवम्बर शनिवार, गुरुनानक जयंती 19 नवम्बर शुक्रवार, क्रिसमस डे 25 दिसम्बर शनिवार।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ऐच्छिक अवकाशों की सूची को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।
इसके अतिरिक्त राजकीय कार्यालयो में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा वही सम्बन्धित जिला कलेक्टर को भी स्थानीय मेला/त्योहार के उपलक्ष्य में 2 स्थानीय अवकाश घोषित करने की छूट रहेगी।
राजकीय कर्मचारी ऐच्छिक अवकाशों में से किन्ही 2 अवकाशों को चयन करके उनके उपभोग करने की भी छूट प्रदान की गई है।