Join TelegramJoin WhatsApp

RSSB LDC 2018 DEPARTMENT CHOICE OPTION||ARD RELEASE LINK|| CLICK HERE

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jaipur

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एलडीसी भर्ती 2018 के चयनितों के विभागों के आवंटन के लिए ARD ने लिंक जारी कर दी है अभ्यर्थी उक्त लिंक पर जाकर अपनी चॉइस भर सकते है। अभ्यर्थी 22 मार्च सांय 6 बजे तक ही विकल्प भर जलते है।

ARD ने 108 विभागों की लिस्ट जारी की है जिनके लिए अभ्यर्थी अपनी पसंद अनुसार नम्बर से भर सकेंगे।
ARD द्वारा जारी विभागों की लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए।

                    clickhere
विभाग की चॉइस भरने के लिए इस लिंक पर जाकर लॉगिन करे।

                   clickhere
महत्वपूर्ण निर्देश:-
2018 के चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाईन काउंसलिंग के द्वारा मेरिट एवं विकल्प के आधार पर नियमानुसार विभाग एवं जिला का आवंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों से जिलों का विकल्प पूर्व मे ही लिया जा चुका है। चूंकि नियमानुसार विभागों का आवंटन वरीयता एवं विकल्प के आधार पर किया जाना है। अतः चयनित अभ्यर्थियों से अपने विभागों का विकल्प वरीयता क्रम मे ऑनलाईन भरे जाने हेतु निम्न दिशा निर्देश दिये जाते हैः
चयनित अभ्यर्थियों को पोर्टल पर दर्शित विभागों के विकल्प अपनी वरीयता क्रम में अंकित करने है।
चयनित अभ्यर्थियों द्वारा पोर्टल पर दर्शित सभी विभागों के विकल्पों की वरीयता क्रम में पूर्ति करना अनिवार्य होगा। कम विभागों की सूचना प्रस्तुत करने पर पोर्टल स्वीकार नहीं करेगा।
चयनित अभ्यर्थियों को अपने विकल्प ऑनलाईन दर्ज करने के लिए दिनांक 22.03.2020 सायं 6.00 बजे तक का समय दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को इस निर्धारित समय अवधि के अन्तर्गत अपने विकल्प दर्ज करने होंगे। इस हेतु समय में किसी भी कारण से किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जायेगी।
लिंक निष्क्रिय होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अपने विकल्प भरने की अनुमति नहीं दी जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों द्वारा विभागों के विकल्प ऑनलाईन दर्ज करने के क्रम में कोई पत्राचार नहीं किया जायेगा।
उक्त अवधि में अपने विकल्प प्रस्तुत नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के संदर्भ में विभाग द्वारा पोर्टल पर दर्शित विभागों के नाम के क्रम में वरीयता मान ली जायेगी तथा तद्नुसार विभाग आवंटन की कार्यवाही की जायेगी।
अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि विकल्प के पेज का प्रिंट निकाल लेवें एवं उसमें अपनी वरीयता निर्धारित कर तत्पश्चात् ऑनलाईन वरीयता भरें।
एक बार वरीयता सबमिट हो जाने पर, किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं हो सकेगा।
इस लिंक के माध्यम से केवल चयनित अभ्यर्थियों द्वारा भरे गये विकल्प ही मान्य होंगे। अन्य अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प भरे जाने पर स्वीकार नही किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment